प्रेत उस चेतना को कहते हैं जिसका शरीर तो छूट गया लेकिन ‘मन’ नहीं छोटा। ‘मन’ सभी प्रकार की वासनाओं का भंडार है और वे वासनाएं शरीर के द्वारा ही तृप्त हो सकती हैं। किसी प्रिय का तन स्पर्श करना चाहता है लेकिन प्रेत (pret) स्पर्श नहीं कर सकता क्योंकि उसके पास हाथ नहीं है।
मन स्वाद लेना चाहता है किसी स्वादिष्ट वस्तु का लेकिन प्रेत के पास जिह्वा (जीभ) नहीं है। मन देखना सुनना चाहता है लेकिन प्रेत के पास आंख कान नहीं है। प्रेत (pret) का जो कष्ट है वह यही है कि मन तो है उसके पास पर उपकरण नहीं है जिससे वह अपनी वासना को पूर्ण कर सके। वासना तो पूरी की पूरी उसके पास है मगर साधन सब खो गये हैं।

प्रेत का केवल इतना ही अर्थ है कि जिसको अभी शरीर नहीं मिला है। आपको ज्ञात होने चाहिए कि दो तरह की आत्माओं को शरीर बड़ी मुश्किल से उपलब्ध होता है।
- मृत्यु के बाद आत्मा की क्या स्थिती होती है : यह रहस्य है
- मरने के बाद के जीवन की अनुभूतियाँ – स्वर्ग-नरक की सच्चाई
सामान्य व्यक्ति की आत्मा (aatma) को शरीर आसानी से उपलब्ध हो जाता है इधर मरे उधर जन्में। कोई अंतर नहीं पड़ता। वैसे तीन घंटे तीन दिन, तीन पक्ष, तीन मास और तीन वर्ष के भीतर किसी भी प्रकार की आत्मा को जन्म लेना ही है।
दो प्रकार की आत्माओं को अत्यंत निकृष्ट बुरी आत्माओं को या अत्यंत अच्छी भली आत्माओं को जन्म आसानी से नहीं मिलता। क्योंकि उनको योग्य गर्भ चाहिए। माता पिता चाहिए। वातावरण चाहिए।
हिटलर जैसी आत्मा को अपने योग्य माता पिता खोजना आसान न होगा क्योंकि ऐसी दुष्ट प्रकृति की आत्मा को जन्म देने के लिए उतने ही दुष्ट प्रकृति के माता पिता भी चाहिए। तो ऐसी आत्मा को सदियों प्रतीक्षा करनी पड़ती है। भली आत्मा के लिए भी कठिनाई है। उसे भी योग्य गर्भ और योग्य माता पिता की सदियों प्रतीक्षा करनी होती है।
बिना शरीर के बुरी आत्मा को प्रेतात्मा और बिना शरीर के अच्छी आत्मा को देवात्मा कहते हैं। ये दोनों प्रकार की आत्माएं स्थूल शरीर के लिए भटकती है और अनुकूल, समय वातावरण और अपने कर्म व संस्कार से मिलते जुलते गर्भ में प्रवेश कर जन्म ले लेती है।
- विक्षोभ मरने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता
- क्या पुनर्जन्म इसी शरीर का संभव है या नहीं
इस पोस्ट में बस इतना ही है। उम्मीद करता हूँ पोस्ट पसंद आया होगा। प्रेत (pret) किसे कहते है से सबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते है।
इसी तरह का पोस्ट सीधे अपने ई-मेल पर पाने के लिए इस वेबसाइट को अभी सब्सक्राइब करे। पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले।
The post प्रेत किसे कहते है : Pret Aatma kya hai appeared first on New Feature Blog.
Comments
Post a Comment