How to change facebook email in hindi : अगर आप किसी वजह से अपने फेसबुक एकाउंट का ईमेल एड्रेस बदलना चाहते है तो इसके लिए नया ईमेल आईडी को फेसबुक में जोड़कर इसे primary email सेट करना होगा। उसके बाद फेसबुक से पुराने ईमेल को remove या डिलीट कर देना है। इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा फेसबुक से ईमेल आईडी कैसे हटाये ? Facebook Email ID change kaise kare ?
मैं आपको मोबाइल और कंप्यूटर दोनो से फेसबुक ईमेल को बदलने के बारे में बतलाऊंगा।

फेसबुक पर ईमेल एड्रेस बदलने के लिए :
- सबसे पहले आपको एक नए चालू ईमेल को फेसबुक एकाउंट में जोड़ना होगा।
- उसके बाद पुराने ईमेल को हटाना होगा।
नए ईमेल को फेसबुक में जोड़कर पुराने ईमेल को हटाने के बाद आप नए ईमेल से फेसबुक एकाउंट में लॉगिन कर सकते है।
- Facebook Like Box Ko Blog Me Kaise Add Kare
- Voter List Download कैसे करे अपने Area का
Facebook Email ID कैसे बदले ?
फेसबुक ईमेल को बदलने के लिए मैं आपको दो तरीके बतलाऊंगा पहला मोबाइल से दूसरा कंप्यूटर या लैपटॉप। आपके पास जो भी डिवाइस है, उसका इस्तेमाल कर सकते है। नीचे दिए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े :-
पहला तरीका : मोबाइल से
फेसबुक में नया ईमेल कैसे जोड़े : Add new email on Facebook
1. फेसबुक एप्प को खोले : सबसे पहले अपने मोबाइल में मौजूद facebook app को खोले या फिर ब्राउज़र से फेसबुक के वेबसाइट www.facebook.com पर जाएं।
2. फेसबुक में लॉगिन करें : अपना फेसबुक यूजर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
3. तीन लाइन्स वाले menu icon पर क्लिक करें : यह मेनू आइकॉन सबसे ऊपर दाहिनी तरफ कोने में होगा।

4. Setting पर क्लिक करें : मेनू आइकॉन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। Scroll करके नीचे जाएं और Help & Settings सेक्शन में सेटिंग बटन पर क्लिक करें।

5. Personal Information पर क्लिक करें : एकाउंट सेटिंग्स सेक्शन में पर्सनल इनफार्मेशन बटन पर क्लिक करें।

6. Email address पर क्लिक करें : अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर इत्यादि होगा। आपको ईमेल एड्रेस पर क्लिक करना है।

7. Add email address पर क्लिक करें : नए पेज पर current email address के अंतर्गत आपका primary email होगा। इसके नीचे Add email address के बटन पर क्लिक करें।

8. New email और पासवर्ड डालकर Add email पर क्लिक करें : Add an additional email address के नीचे बॉक्स में नया ईमेल डाले और इसके नीचे वाले बॉक्स में फेसबुक का पासवर्ड डालकर add email बटन पर क्लिक करें।

9. Confirm Email Address पर क्लिक करें : आपने नया ईमेल जो जोड़ा है, अभी उसमें pending email बता रहा होगा। कन्फर्म ईमेल एड्रेस बटन पर क्लिक करें।

10. Confirmation code डालकर confirm करें : आपने नया ईमेल जो जोड़ा है, उस पर एक कोड आया होगा। ईमेल इनबॉक्स में जाकर उस कोड को कॉपी करें और enter confirmation code बॉक्स में paste कर कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।

कन्फर्म पर क्लिक करने के बात नया ईमेल आईडी add हो गया होगा। अब आपको new email id को प्राइमरी सेट करके पुराने ईमेल को हटा देना है। इसके लिए अब आगे का स्टेप्स देखें।
फेसबुक से ईमेल आईडी कैसे हटाये : How to remove facebook email on mobile
11. नया email को primary सेट करें : new email id को प्राइमरी ईमेल बनाएं।
12. पुराने ईमेल को remove कर दे : Remove बटन पर क्लिक करके पुराने ईमेल को हटा दे।

अब आप देखेंगे कि पुराना ईमेल हट गया होगा। नए ईमेल से फेसबुक में अब लॉगिन कर सकते है। यदि दोनों ईमेल को रहने देगें तो दोनो में से किसी भी ईमेल आई.डी से फेसबुक में लॉगिन कर सकते है।
दूसरा तरीका : कंप्यूटर या लैपटॉप से
फेसबुक पर नया ईमेल कैसे जोड़े : Add another email address on facebook
1. Facebook के वेबसाइट पर जाएं : सबसे पहले अपने कंप्यूटर में मौजूद ब्राउज़र का इस्तेमाल करके फेसबुक के वेबसाइट www.facebook.com पर जाएं।
2. फेसबुक में लॉगिन करें : यूजर और पासवर्ड डालकर अपने फेसबुक एकाउंट में लॉगिन करें।

3. Drop down arrow पर क्लिक कर setting में जाएं : यह arrow सबसे ऊपर दाहिने तरफ कोने में होगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया menu खुलेगा जिसमें सेटिंगस के बटन पर क्लिक करना है।

4. Contact के सामने Edit पर क्लिक करें : General Account Setting सेक्शन में contact में current ईमेल होगा। इसके सामने Edit बटन पर क्लिक करें।

5. + Add another email address or mobile number बटन पर क्लिक करें : Edit पर क्लिक करने के बाद contact में नया ईमेल को जोड़ने को लिंक होगा जिसपर आपको क्लिक करना है।

6. नया email को डालकर Add पर क्लिक करें : अब एक पॉपअप पेज खुलेगा। New email के सामने आयताकार बॉक्स में नए email id को भरकर Add बटन पर क्लिक करें।

7. Password डालकर Submit पर क्लिक करें : पासवर्ड के सामने बॉक्स में अपना फेसबुक एकाउंट का पासवर्ड डाले और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

8. Close पर क्लिक करें : सबमिट पर क्लिक करने के बात एक पॉपअप पेज खुलेगा जिसमें यह मैसेज होगा कि आपके ईमेल एड्रेस पर एक ईमेल भेज दिया गया है।

9. Confirm पर क्लिक करें : contact में new email अभी pending दिख रहा होगा। इस ईमेल को verify करने के लिए कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।

10. नए email address पर भेजे गए code को डालकर ok पर क्लिक करें : अपने ईमेल इनबॉक्स को खोले। आपके ईमेल पर फेसबुक के तरफ से एक confirmation code भेजा गया होगा। उस कोड को कॉपी कर ले और वापस फिर फेसबुक पर आये और code के सामने बॉक्स में उस कोड को paste करके ok बटन पर क्लिक करें।

नया ईमेल अब add हो गया होगा। इसके बाद पुराना ईमेल को डिलीट करना है। इसके लिए आगे का स्टेप्स देखें।
Facebook से पुराने Email को Remove कैसे करें ?
11. Make primary बटन पर क्लिक करें : contact में दो ईमेल होगा। make primary पर क्लिक करके नया ईमेल एड्रेस को प्राइमरी ईमेल बनाएं।

12. पुराने ईमेल को हटा दें : Remove बटन पर क्लिक करके पुराने ईमेल को हटा दें।

पुराना वाला ईमेल अब contact से हट गया होगा। इस तरह से आप किसी भी तरीके से facebook email id change कर सकते है।
- Facebook Mobile Number Change कैसे करें
- Facebook Password Reset पासवर्ड भूल जाने पर कैसे करें
उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। Facebook email id change कैसे करें ? फेसबुक में नया ईमेल कैसे जोड़े ? फेसबुक से पुराना ईमेल एड्रेस कैसे हटाये या रिमूव करें इत्यादि से संबंधित कोई भी परेशानी हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिखें।
पोस्ट पसंद आया हो तो फेसबुक पर इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के पोस्ट सीधे अपने ईमेल पर पाते रहने के लिए इस ब्लॉग को अभी सब्सक्राइब करें।
The post Facebook Email ID Change कैसे करें appeared first on New Feature Blog.
Comments
Post a Comment