Skip to main content

सात लोक और सात शरीर, भूर्लोक, प्रेत लोक, अकाल मृत्यु, पितृ लोक क्या है

इस पोस्ट में सात लोक और सात शरीर, भूर्लोक, प्रेत लोक, अकाल मृत्यु, वासनात्मक मृत्यु, पितृ लोक, दूसरी मृत्यु के बारे में जानेगें। इस पोस्ट में हमलोग यह भी जानेगें कि किस तरह के व्यक्ति की पीड़ा मरने के बाद भी बनी रहती है ?





पिछले पोस्ट आत्मा के सात वाहक शरीर तथा सात भुवन के निर्माण में यह जाना था कि जिन अणु परमाणु तत्वों से भुवनों, लोक-लोकान्तरों की सृष्टि हुई है उन्हीं से उन भुवनों लोक लोकान्तरों से सबंधित शरीरों का भी निर्माण हुआ है।





भुवनों की सीमा असीम है। प्रत्येक भुवन के अपने एक विशिष्ट लोक हैं और उस लोक से सबंधित असंख्य लोकांतर हैं। प्रत्येक भुवन का अपना सूर्य है। इस प्रकार सूर्यो की भी संख्या सात है।





प्रेत लोक सात लोक सात शरीर अकाल मृत्यु पितृ लोक भूर्लोक क्या है

हमारे धार्मिक दृष्टि से उन लोकों के नाम नीचे के क्रम में इस प्रकार है :





  1. भूर्लोक
  2. भुवलोक
  3. मनःलोक
  4. स्वलोक
  5. जनलोक
  6. तपलोक
  7. सत्यलोक

इन लोकों में वही शरीर काम करता है जो उनसे सबंधित है।





भूर्लोक क्या है ?





इस लोक के अंतर्गत असंख्य लोकांतर हैं। वे सभी भौतिक अथवा अणु-परमाणु निर्मित हैं। हमारी पृथ्वी इसी लोक का एक लोकांतर हैं। पृथ्वी जैसे कितने लोकांतर हैं और कितने पर मानव जैसे प्राणियों का अस्तित्व है इसे प्रामाणिक रूप से नहीं बतलाया जा सकता है।





seven loka bhurlok pret lok pitra loka

पृथ्वी एक लोकांतर है। इस लोकांतर के दो मुख्य उपलोक हैं जिनको वासना लोक या प्रेत लोक और पितृ लोक की संज्ञा दी गई है। अणु निर्मित स्थूल शरीर भौतिक जगत में आत्मा का वाहन है और जब तक शरीर रहता है तभी तक मनुष्य का संबंध इस पार्थिव जगत से व्यक्त अथवा गोचर रूप में बना रहता है।





मनुष्य का दूसरा शरीर इस पार्थिव जगत में वासना या प्रेत शरीर हैं जो वासना के कणों से बना हुआ होता है। मगर पितृ शरीर वासना के कणों से नहीं, सूक्ष्म अणुओं से निर्मित होते हैं। एक प्रकार से यह भी वासना शरीर ही है। किन्तु इसमे भौतिक जीवन की मुख्य वासना रहती है। पितृ शरीर को प्राणमय शरीर भी कहते है।





यहां इस रहस्य को समझ लेना चाहिए कि स्थूल शरीर के साथ ये दोनों अदृश्य शरीर भी जीवन में बने रहते हैं। प्राणमय और वासनामय ये दोनों शरीर ही आकाशीय शरीर (etheric body)कहलाते हैं। जिस प्रकार पितृ लोक व प्रेत लोक में मिश्रित है। उसी प्रकार दोनों आकाशीय शरीर भी स्थूल शरीर में मिश्रित है।





  • परमात्मा आत्मा और मन क्या है : What is god, soul and mind
  • आत्मा लोक और आत्मा के दो खंड, मुक्ति या निर्वाण क्या है, अवतार कैसे होता है

प्रेत लोक (नर्क) क्या है ?





साधारण तौर पर स्थूल शरीर से निकलकर मृत प्राणी तुरंत वासना के अनुरूप प्रेत शरीर धारण करता है। प्रेत लोक बिल्कुल अंधकारमय हैं। स्थूल लोक के साथ बिल्कुल मिला हुआ है। गहन अंधकार का वातावरण होने के कारण प्रेत लोक का दूसरा नाम ‘नर्क’ है। जहां सूर्य अथवा उसका प्रकाश नहीं है वहीं नर्क है।





प्रबल वासना और इच्छा की अपूर्णता ही नर्क का यातनामय कष्ट है। वैसे तो वासना के अनुरूप सभी प्रकार के लोगों को और सभी वर्ग के प्राणियों को कुछ समय के लिए प्रेत योनि स्वीकार कर प्रेत लोक में रहना पड़ता है। मगर उन लोगों की आयु इस शरीर और लोक में निश्चित रूप से अधिक होती हैं, जिनकी अकाल और वासनात्मक मर्त्यु हुई है।





  • प्रेत योनि किसे प्राप्त होती है
  • क्या प्रेत आत्मा आत्महत्या करती है : Kya Pret aatma Suicide karti hai

किस तरह के व्यक्ति की पीड़ा मरने के बाद भी बनी रहती है ?





अकाल मृत्यु क्या है ?





आयु रहते हुए किसी भयंकर रोग अथवा दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु अकाल मृत्यु है। अकाल मृत्यु प्राप्त व्यक्ति जिस रोग अथवा दुर्घटना के कारण मरा हुआ रहता है उसकी पीड़ा और उसका कष्ट कई गुना अधिक अनुभव करता है प्रेत शरीर में। जब तक भौतिक जीवन में शेष आयु समाप्त नहीं हो जाती तब तक वह प्रेत योनि में उन कष्टों को अनुभव करता हुआ निवास करता है।





वासनात्मक मृत्यु क्या है ?





आयु रहते हुए अस्त्र-शस्त्र से, गोली लगने से, विष दिए जाने पर अथवा किसी कारणवश स्वयं विष खाकर, जल में डूबकर, स्वयं फाँसी लगाकर या अन्य किसी कारणवश हत्या या आत्महत्या से मृत व्यक्ति काफी समय तक प्रेत लोक में रहता है।





जिस कामना, वासना के फलस्वरूप उसने आत्महत्या की है उसकी अपूर्णता की मार्मिक व्यथा लेकर न जाने कब तक वासना लोक में रहता है यह बतलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा वह एक और भयंकर कष्ट का हर समय अनुभव करता है वह है मृत्यु के समय का कष्ट।





फाँसी लगाकर, विष खाकर, आग में जलकर और पानी में डूबकर मरने वाले व्यक्ति को उस समय जो पीड़ा होती है वह मरने के बाद स्थायी बन जाती है।





पितृ लोक क्या है ?





यह प्रेत लोक से थोड़ा ऊपर है। वर्ष में केवल 15 दिन (पितृ पक्ष में) यहाँ सूर्य का धुंधला सा प्रकाश रहता है। प्रेतलोक में छोटी मोटी वासनाएं कामनाएं जब धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है तब प्राणी अपनी किसी महत्वपूर्ण संस्कार, वासना और कामना को लेकर प्राणमय शरीर यानी पितृ शरीर धारण कर पितृ लोक में प्रवेश करता है।





प्रेत लोक में घोर अशांति है मगर पितृ लोक में नहीं। इस लोक में प्राणी थोड़ी शांति और विश्राम का अनुभव करता है।





  • प्रेत किसे कहते है : Pret Aatma kya hai
  • आत्मा के सात वाहक शरीर और भुवन का निर्माण कैसे होता है

दूसरी मृत्यु क्या है ?





एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर को स्वीकार करना ही ‘मृत्यु’ है। जिस प्रकार स्थूल शरीर को छोड़कर प्राणी वासना शरीर ग्रहण करता है उसी प्रकार मरकर पितृ शरीर को स्वीकार करता है। यह उसकी दूसरी मृत्यु होती है।





मगर ध्यान रखिये जैसे स्थूल शरीर छोड़ने पर प्राणी में कोई विशेष अंतर का बोध नहीं होता वैसे ही प्रेत शरीर को छोड़कर पितृ शरीर में जाने में भी नहीं पड़ता।





स्मरण रखिये इन दोनों शरीरों में प्राणी को अपने भौतिक शरीर और अपने भौतिक जीवन की खास-खास स्मृतियाँ बराबर बनी रहती हैं। मगर एक बात अवश्य है सब कुछ सपना जैसा प्रतीत होता है उसको।





यह इस पोस्ट का पहला भाग है। दूसरा भाग स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर (astral body), इथरिक बॉडी क्या है पढ़े।





  • मन और आत्मा (soul) एक ही पदार्थ के दो रूप है
  • प्रेत शरीर क्या है : दसगात्र श्राद्ध क्यों किया जाता है

उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। सात लोक और सात शरीर, भूर्लोक, प्रेत लोक, अकाल मृत्यु, वासनात्मक मृत्यु, पितृ लोक, दूसरी मृत्यु और किस तरह के व्यक्ति की पीड़ा मरने के बाद भी बनी रहती है से सबंधित कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट करें।





इसी तरह का और भी पोस्ट पाते रहने के लिए अभी तुरंत सब्सक्राइब करे और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प इत्यादि पर शेयर जरूर करें


The post सात लोक और सात शरीर, भूर्लोक, प्रेत लोक, अकाल मृत्यु, पितृ लोक क्या है appeared first on New Feature Blog.

Comments

Popular posts from this blog

Linkedin Par Apna Account Kaise Banaye

Linkedin aaj ke jamane me ek famous professional social networking sites hai. Linkedin par aapko kitne hi million users mil jayenge jinki madad se aap apne ideas, knowledge ko increase kar sakte hai. Is site par aapko kitne hi professional log milege. Agar aap unke saath business karna chahte hai to yah site aapki bahut help karegi. Yah site aapko job search karne me bhi help karegi. Jyadatar business karne wale log is site par apne business ka promotion ke liye advertising karte hai. Jis tarah se blog ya website ka advertising facebook, twitter etc. par kiya jaata hai, usi tarah se linkedin par bhi aap apne blog ya website ka advertise kar sakte hai aur apni site ya blog ki traffic increase kar sakte hai. Read Also : Facebook पर Account कैसे बनाये ? Facebook पर Single Name Kaise Set करे : Easy Trick Ab hum sidhe apne point par aate hai aur aapko batana start karte hai ki linkedin par...

Program Guidelines

Publishers participating in our program are bound by the terms and conditions available  at  http://www.media.net/legal/tos . In addition, all publishers must read and comply with the policies provided below. Media.net reserves the right to change the policies at any time without prior notice to the publisher. The publisher understands that it is their sole responsibility to keep themselves abreast of all policies available here. Media.net reserves the sole right to warn, or without notice, terminate any publisher that is found in violation of these policies. Media.net may make exceptions to any of these policies at their sole discretion. Program Guideline Our program is currently only open to website(s) with premium content that fulfill the criteria specified below: Contain significant amount of original content that is updated regularly and does not infringe any third party intellectual property rights Receive majority of their traffic from US / UK / Canada...

11 Attractive Fast Loading Email Subscription Widget Ko Apne Blog Me Lagaye

Email subscription kisi bhi blogger ke blog ya website ki traffic ko badhane me bahut hi important role nibhati hai. Maine apni pichhli post me iske baare me batlaya tha ki email subscribe box kya hai aur isko blog me kaise lagate hai. Jab koi visitor blogger ke blog par lagaye email subscribe box me apna email dalkar subscribe karta hai to us visitor ke email par ek activation message aata hai. Activation message me link hota hai. Link par click karte hi visitor ke email par free email delivery ki service activate ho jaati hai. Matlab ab agar blogger koi bhi new post publish karega to visitor ko new post ki jaankari direct email par mil jaayegi. Iske baad visitor post ko padhne ke liye blog par visit karega jisse ki blogger ki traffic increase hogi. Yah maine aapko short me iske important ke baare me batla diya. Ab hum sidhe apne point par aate hai. Maine niche 11 email subscription widget ko diya hai. Aapko jo widget pasand aaye usko aap apne blog me lagaye. Widget me aapko kuchh...